Posts

Showing posts from June, 2021

क्रिप्टोकरेंसी को फिर हरी झंडी:एलन मस्क ने कहा-माइनिंग पूरी होने के बाद बिटकॉइन स्वीकार करेगी टेस्ला, कीमतों में आया उछाल !

Image
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने एक बार फिर बिटकॉइन को स्वीकार करने का संकेत दिया है। मस्क ने कहा है कि बिटकॉइन की माइनिंग पूरी होने के बाद टेस्ला इसके ट्रांजेक्शन को फिर स्वीकार करेगी। मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जब बिटकॉइन के माइनर इसकी माइनिंग के लिए 50% क्लीन एनर्जी इस्तेमाल करने लगेंगे, तब टेस्ला बिटकॉइन के ट्रांजेक्शन को मंजूरी दे देगी ! सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में कही यह बात — दरअसल, दक्षिण अफ्रीकी असेट मैनेजर सिजानिया के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन मैग्डा वियरजिका ने एलन मस्क के बिटकॉइन को लेकर किए गए ट्विट्स को लेकर सवाए उठाए थे। मैग्डा ने कहा था कि मस्क के ट्विट्स की अमेरिका के सिक्युरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन की ओर से जांच करनी चाहिए। इसके जबाव में एलन मस्क ने कहा,'' यह गलत है। टेस्ला ने केवल अपने 10% बिटकॉइन की बिक्री की है।'' बिटकॉइन की कीमतों में आया उछाल — एलम मस्क के बयान के बाद बिटकॉइन की कीमतों में फिर उछाल देखा जा रहा है। रविवार दोपहर न्यूयॉर्क में बिटकॉइन की कीमत 9.3% उछाल के साथ 39,372 डॉलर प्रति यूनिट पर पहुंच गई थी। यह 3 जून के बाद का इसका सबसे उच्चतम ...