IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे टी20 में नौ विकेट से हराया; यशस्वी-गिल का कमाल, सीरीज 2-2 की बराबरी पर


IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे टी20 में नौ विकेट से हराया; यशस्वी-गिल का कमाल, सीरीज 2-2 की बराबरी पर

Jaiswal and gill

भारत ने टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हरा दिया है. इस जीत के चलते भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार को होगा.


भारत-वेस्टइंडीज के बीच शनिवार को चौथा टी20 मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत को जीत के लिए 179 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने आराम से हासिल कर लिया. भारतीय टीम की जीत के हीरो ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल रहे. गिल और यशस्वी ने 15.3 ओवर में 165 रनों की धमाकेदार साझेदारी की. गिल ने 47 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे.

Yashasvi jaiswal

वहीं अपना दूसरा मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 51 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया को पहले दो टी20 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था. अब भारत ने शानदार वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीत लिए हैं.


भारत ने वेस्टइंडीज को पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया है. इस जीत के चलते भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का निर्णायक मुकाबला रविवार (13 अगस्त) को खेला जाएगा.

Tilak verma


भारत को पहला झटका लग चुका है. शुभमन गिल को रोमारियो शेफर्ड ने आउट कर दिया है. गिल ने 47 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे. 15.5 ओवरों के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 166 रन है

भारतीय टीम का स्कोर 10.5 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 112 रन है. यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की तूफानी बैटिंग जारी है. य़शस्वी जायसवाल 53 और शुभमन गिल 52 रन पर खेल रहे हैं. जायसवाल के टी20 करियर का यह पहला अर्धशतक रहा.जायसवाल ने अपनी पारी में 9 चौके लगाए हैं. वहीं गिल ने तीन चौके और तीन छक्के लगाए हैं.


# मेरा ब्लॉग पढ़ने के लिए धन्यवाद, कृपया घंटी आइकन दबाएं, मुझे आशा है कि आपको आनंद आएगा.


Comments

Popular posts from this blog

War like situation on Ukraine with russia.

Download class 12 exam idea ( free )

India,s upcoming new fighter aircraft Tejas mk2