WPL 2024: एलिस पैरी के छक्के ने TATA Punch EV को किया घायल, छक्के से भरभराकर गिरा कार का शीशा

WPL 2024: एलिस पैरी के छक्के ने TATA Punch EV को किया घायल, छक्के से भरभराकर गिरा कार का शीशा

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ऑलराउंडर एलिस पैरी ने तूफानी बैटिंग की। यूपी वॉरियर्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों पर अर्धशतक ठोका। इसस पारी के दौरान पैरी ने एक ऐसा छक्का मारा जिससे स्टेडियम में रखे टाटा पंच ईवी कार का शीशा चकनाचूर हो गया।

WPL..


बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ऑलराउंडर एलिस पैरी ने महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले जा रहे आखिरी मुकाबले में पैरी ने तूफानी अर्धशतक लगाया। उन्होंने धीमी शुरुआत की थी। एक समय वह 25 गेंद पर 27 रन बनाकर खेल रही थीं। लेकिन फिर 33 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान पैरी टाटा पंच ईवी को भी घायक कर दिया।

पैरी के छक्के से टूटा कार का शीशा
महिला प्रीमियर लीग के मैच के दौरान स्टेडियम में टाटा पंच ईवी रखी रहती है। टाटा लीग का मुख्य स्पॉन्सर भी है। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर एलिस पैरी का छक्का सीधे प्रमोशन के लिए स्टेडियम में खड़ी कार के शीशे पर जाकर लगा। गेंद बैक सीट के शीशे पर जाकर लगी और उसे तोड़ते हुए अंदर चली गई। दीप्ति शर्मा की गेंद पर आरसीबी की पारी के 19वें ओवर में यह घटना घटी थी।

एलिस पैरी ने पकड़ लिया सिर
एलिस पैरी ने जब देखा कि उनके छक्के से शीशा टूटा तो उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ। पैरी ने यह देखकर अपना सिर पकड़ लिया। गेंद को निकालने के लिए यह व्यक्ति को आकर कार का गेट खोलना पड़ा। इसके बाद वह गेंद निकाल पाया। पैरी 37 गेंद पर 58 रनों की पारी खेलने के बाद आउट हुईंं। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और 4 ही चौके मारे।

यूपी के सामने 199 का लक्ष्य
पहले बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 198 रन बनाए। एलिस पैरी के अलावा कप्तान स्मृति मंधाना ने तूफानी बैटिंग की। उन्होंने 50 गेंद पर 80 रनों की पारी खेली। पैरी और स्मृति के बीच दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी हुई। निचले क्रम में ऋचा घोष के बल्ले से 10 गेंदों 21 रनों की पारी खेली और टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया।

Comments

Popular posts from this blog

War like situation on Ukraine with russia.

Download class 12 exam idea ( free )

India,s upcoming new fighter aircraft Tejas mk2