भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ पहला C-295 मिलिट्री प्लेन, रक्षामंत्री ने सौंपी चाबी
भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ पहला C-295 मिलिट्री प्लेन, रक्षामंत्री ने सौंपी चाबी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 25 सितंबर 2023 ने भारत के पहले C-295 टैक्टिकल मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन को भारतीय वायुसेना को सौंप दिया है. गाजियाबाद के हिंडन एयरफोर्स बेस पर उन्होंने विमान की पूजा की. इसके बाद इसकी चाबी वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी को सौंप दी. आइए जानते हैं इस विमान की ताकत? रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हिंडन एयरफोर्स बेस पर आज भारतीय वायुसेना को उनका पहला C-295 टैक्टिकल मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन सौंप दिया. रक्षामंत्री हिंडन एयरफोर्स बेस पर देश के पहले भारत ड्रोन शक्ति प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे थे. इस प्रदर्शिनी में देश की ड्रोन कंपनियों ने अपने-अपने ड्रोन्स का प्रदर्शन किया है. कोई कृषि के लिए तो कोई सर्विलांस के लिए. किसी से हमला कर सकते हैं. तो कोई एंबुलेंस बन जाती है. खैर पहले बात करते हैं C-295 विमान की. 12 दिन पहले ही इस विमान को रिसीव करने वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल वीआर चौधरी स्पेन के सेवील शहर गए थे. भारतीय वायुसेना के पायलट्स के पहले बैच ने इस विमान को उड़ाने ...